Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ DG happy to see the social work of the Rotary club Agra# agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

DG happy to see the social work of the Rotary club Agra# agranews

191

आगरालीक्स…रैन बसेरे में मरीजों के तीमारदारों का था विशेष प्रबंध..क्लब के कार्यों से गदगद हुए रोटरी क्लब के डीजी…

रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी का वार्षिक भ्रमण
रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट (3110) गर्वनर दिनेश चंद्र शुक्ला ने रविवार को रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी का वार्षिक भ्रमण किया, जिसमें वे क्लब के कार्यों से गदगद दिखे। क्लब के अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा समेत अन्य वरिष्ठ रोटेरियंस ने न सिर्फ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि उन्हें कार्यस्थलों पर भी ले गए। सबसे पहले उन्होंने रोटरी क्लब के सहयोग से चलाए जा रहे रेनबो हाॅस्पिटल के रैन बसेरे का भ्रमण किया जहां मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के रहने का विशेष प्रबंध है। इसके बाद कैंपस के एक खाली स्थल पर अमरूद का पेड़ लगाया। अब तक सबसे अधिक (8000) पेड़ लगाने के लिए उन्होंने रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी को प्रथम स्थान की घोषणा की। विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने के बाद क्लब द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों के मापदंड उच्च स्तर के पाए गए, इस पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की प्रशंसा की।

किताब की समर्पित
अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कोविड-19 पर एक किताब क्लब की ओर से समर्पित की है। वहीं रोटरी क्लब की ओर से कोरोना काल में महिलाओं के लिए विभिन्न निशुल्क शिविर आयोजित करने केस साथ ही, जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। इसमें कोरोना के साथ ही पोलियो उन्मूलन पर काफी काम किया गया। इसके अलावा कोरोना के समय स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वाॅरियर्स के खिताब से भी नवाजा गया है। लाॅकडाउन के समय क्लब ने पैदल चल रहे मजदूरों को जूते-चप्पल, खान-पान सामग्री और दवाएं वितरित कीं। इन सभी कार्यों पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने खुशी जाहिर की। फस्र्ट लेडी आॅफ क्लब रोटरी एएनएन डा. जयदीप मल्होत्रा अद्भुत मातृत्व समेत महिला स्वास्थ्य पर काफी काम कर रही हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने उनके कार्यों की सराहना की।

भावी योजनाओं से कराया अवगत
इस दौरान एक बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश चंद्र शुक्ला को क्लब के भावी कार्यों व योजनाओं से अवगत कराया। एक्जीक्यूटिव सैक्रेटरी राजेश सुराना ने वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। गर्वनर एआईडीई गौरव अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर संजय मिश्रा, प्रेसीडेंट इलेक्ट राजकुमार सुराना, क्लब ट्रेनर शिवराज भार्गव, रोटेरियन शशि शिरोमणि, डा. शरद गुप्ता, अर्चना यादव, संजय गोयल, रामभरोसे लाला जी अग्रवाल, संजय बंसल, मोतीलाल जैन, डा. निहारिका मल्होत्रा, सुषमा सुराना, डॉ नम्रता शिरोमणि, इंदरप्रीत कौर, समीर माथुर, विदुला माथुर ने समाजसेवा के कार्यों पर चर्चा की। रोटेरियन राम नारायण, नरेश सूद, शरत चंद्रा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अंत में क्लब की उपलब्धियों को सराहते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि रोटरी क्लब समाज को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। बदलते आधुनिक परिवेश में यह संस्था प्रेरणास्त्रोत है, जिससे जुड़कर लोग अपने समाज को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!