आगरालीक्स.. आगरा के डीएम प्रभु एन सहित कोरोना के 65 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 8464 पहुंच गई है।
आगरा में 20 नवंबर को कोरोना के 65 केस आए हैं। डीएम, आगरा प्रभु एन सिंह ने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई, उनकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है लेकिन मामूली लक्षण हैं। इसके साथ ही आगरा के अलग अलग हिस्सों से 65 नए केस आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 8464 पहुंच गई है।
536 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना से 7768 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 536 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 318335 मरीजों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
44 साल के पुरानी ईदगाह कालोनी, 49 साल के फ्रेंडस पैलेस, 77 साल क निखिल एन्क्लेव, 69 साल के कावेरी गोल्ड, 70 साल के अशोक नगर, 59 साल के वैभव पुरी दयालबाग, नोर्थ विजय नगर कालोनी के 80 और 53 साल के, पुरानी विजय नगर कालोनी के 48 साल के, 30 साल के जैतपुर कला, 33 साल के न्यू शारदा विहार, 45 साल के निधि कुंज, 33 साल के संजय प्लेस, 71 साल के ताजगंज, 70 साल के नौबस्ता लोहामंडी, 49 और 27 साल के आगरा कैंट, सतीला अपार्टमेंट दयालबाग के एक ही परिवार के चार सदस्य, भरतपुर हाउस कालोनी के अलग अलग दो परिवारों के चार सदस्य सहित कोरोना के 65 केस आए हैं।