आगरालीक्स ,,,,,आगरा में कोरोना की चाथी लहर के अलर्ट के बीच अभी तक के रिकॉर्ड केस मिले, एक डॉक्टर के परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव, जानें किस क्षेत्र में कोरोना के अधिक केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2306 सैंपल लिए गए। कोरोना के रिकॉर्ड 21 नए केस मिले हैं, ये अभी तक के सबसे अधिक कोरोना के नए केस हैं। वहीं, कोरोना पॉजटिव छह मरीज ठीक भी हुए हैं।
एक डॉक्टर के परिवार के पांच सदस्य संक्रमित
आगरा में कोरोना के 21 नए केस मिले हैं। इसमें से जयपुर हाउस निवासी 72 साल के डॉक्टर, उनकी पत्नी, उनके बेटे सहित परविार में पांच साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित है। बुखार आने के बाद सभी ने एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग दंपती, लॉयर्स कॉलोनी के 73 साल के बुजुर्ग, राम नगर कॉलोनी के 48 साल के मरीज, 52 साल के पुष्पांजलि राजपथ सिटी वायु विहार पथौली, 25 साल के जीवन ज्योति निवासी मरीज में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना के एक्टिव केस 81
आगरा में कोरोना के 21 नए केस मिले हैं और छह मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केस 86 हो गए हैं। लेकिन कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है, कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के नए केस
कोरोना के सबसे ज्यादा केस दयालबाग, कमला नगर, ताजगंज, जयपुर हाउस में कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं। इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।