आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े हुए जारी, अभी सतर्क रहने की जरूरत।
आगरा में 24 घंटे में 4523 कोरोना के सैंपल लिए गए, जिनकी एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग में जांच की जाएगी। 24 घंटे में आगरा में कोरोना के 29 मरीज मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में नए मरीज कम होने लगे हैं लेकिन अभी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
81 मरीज हुए ठीक
आगरा में बुधवार को कोरोना से 81 मरीज ठीक हो गए। इन सभी मरीजों की सात दिन पहले कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। सात दिन बाद इन्हें कोरोना से मुक्त मान लिया गया है। आगरा में अब कोरोना के 341 एक्टिव केस हैं।
कोरोना से तीसरी लहर में छह की मौत
आगरा में कोरोना की पहली और दूसरी लहर से तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैला। लेकिन मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई, मरीजों को भर्ती करने की भी जरूरत नहीं पड़ी, अपने घर पर ही इलाज कराकर मरीज ठीक हो गए। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 458 मरीजों की मौत हुई थी, कोरोना की तीसरी लहर में छह मरीजों की मौत हुई है।