आगरालीक्स…… आगरा में बारिश से प्रत्याशियों में खलबली। मौसम विभाग ने कल यानी मतदान के दिन गुरुवार को कैसा मौसम रहेगा, इसका फोरकास्ट जारी कर दिया है।
आगरा में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से बारिश हो रही है। पहले तेज बारिश हुई, इसके बाद रुक रुक कर बारिश होने लगी। दोपहर 12 बजे तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने 1.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की है। लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आई है। आगरा में न्यूनतम तापमान छह डिग्री अधिक रहा। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जबकि पिछले साल इन दिनों में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री तक रहा था। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़ने का अनुमान है, 25 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है।

10 फरवरी को सुबह छा सकता है कोहरा, बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग ने फोरकास्ट जारी किया है। 10 फरवरी को मतदान है, बारिश होने से मतदान प्रभावित हो सकता है। मतदान फीसद कम होने से चुनाव के परिणाम बदल सकता है, अधिकांश विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है। मौसम विभाग का फोरकास्ट है कि गुरुवार को मतदान वाले दिन सुबह कोहरा छा सकता है। इसके बाद धूप निकल आएगी और तापमान भी बढ़ेगा, 26 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।
आईएमडी का फोरकास्ट
10-Feb 10.0 25.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
11-Feb 10.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
12-Feb 9.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
13-Feb 9.0 26.0 NA
14-Feb 9.0 27.0 Fog or Mist
15-Feb 9.0 27.0 Fog or Mist