आगरालीक्स…आगरा में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज. बीते 24 घंटे में 646 लोग हुए रिकवर..प्रशासन ने जारी किया नया अपेडट. जानिए आज कितने कोरोना पॉजिटिव मिले..
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर से अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया है. अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में 4235 लोगों की जांच की गई जिसमें से 297 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आगरा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 459 हो गई है. आगरा में अब 2886 कोरोना मरीज हैं.

646 मरीज हुए ठीक
आगरा के लिए राहत की बात ये है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 646 मरीज ठीक भी हुए हैं. ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को जल्द ही कोरोना की तीसरी लहर से निजात मिल सकती है.