आगरालीक्स …..आगरा सहित यूपी में 23 जनवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद किए गए थे, अब नए आदेश जारी हो गए हैं। अब 30 जनवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

आगरा सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। शनिवार को नए आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब स्कूल और कॉलेज 30 जनवरी तक बंद रहेंगे।
आनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी
नए आदेश के तहत 30 जनवरी तक यूपी के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। मगर, स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी, छात्र छात्राओं को आनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।
22 जनवरी को कोरोना के 297 नए केस, 646 मरीज हुए ठीक
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर से अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया है. अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में 4235 लोगों की जांच की गई जिसमें से 297 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आगरा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 459 हो गई है. आगरा में अब 2886 कोरोना मरीज हैं.