आगरालीक्स…शुक्रवार को मिले सिर्फ 3 कोरोना संक्रमित..आगरा में अब केवल 77 कोरोना मरीजों का ही चल रहा है इलाज.
जनवरी माह की शुरुआत से ही आगरा में कोरोना के आंकड़े लगातार कम मिल रहे हैं. शुक्रवार को भी 3 नये कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब तक कुल 10455 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि इनमें से 10207 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं. 171 मरीजों की इस संक्रमण से जान जा चुकी है. फिलहाल आगरा में केवल 77 मरीजों का ही इलाज चल रहा है.
अब तक का अपडेट
कुल एक्टिव केस 77
अब तक मिले कुल संक्रमित 10455
अब तक मरीज डिस्चार्ज 10207
मौत 171
रिकवरी प्रतिशत 97.63 प्रतिशत