आगरालीक्स…गोवा टू आगरा….शुरू हुई फ्लाइट. आज आगरा आएगी एयर इंडिया की पहली फ्लाइट. आगरालीक्स पर जानिए कितना लगेगा टाइम और क्या होगा किराया..
गोवा टू आगरा….मतलब गोवा के बीचेस और आगरा का ताजमहल…दो ऐसी जगह जहां देश में सबसे अधिक पर्यटक हर साल आते हैं. आएं भी क्यों न, दोनों जगह हैं ही बहुत खूबसूरत जो पर्यटकों को लुभाती हैं. इन्हीं पर्यटकों के लिए अब एयर इंडिया ने अपनी उड़ान सेवा शुरू की है. सप्ताह में एक बार चलने वाली गोवा से आगरा की पहली फ्लाईट 23 जनवरी को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर आगरा आएगी.
2 घंटा 15 मिनट ही लगेगा समय
गोवा से चलकर आगरा आने वाली पहली फ्लाइट AI883, 23 जनवरी 2021 को सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर गोवा से रवाना होगी जो कि आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर दो घंटे 15 मिनट बाद 11 बजकर 40 मिनट पर आगरा आ जाएगी. यहां से ये फ्लाइट सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी जो कि दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक दिल्ली पहुंच जाएगी.
सप्ताह में एक दिन फ्लाइट
गोवा से आगरा आने वाली ये फ्लाइट फिलहाल सप्ताह में केवल एक दिन शनिवार को ही चलेगी. एक पैसेंजर का किराया 5270 रुपये है. शनिवार का दिन होने के कारण आगरा में पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल सकती है. इस फ्लाइट से कई पर्यटकों का आगरा आगमन शुरू हो जाएगा.
दिल्ली होकर जा सकेंगे गोवा
हालांकि अभी आगरा से सीधे गोवा जाने वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा. क्योंकि अभी तक यह फ्लाइट गोवा से आगरा तो आएगी लेकिन आगरा से सीधे गोवा के लिए नहीं जाएगी. ऐसे में आगरा से गोवा जाने वालों को पहले इसके लिए दिल्ली जाना पड़ेगा, इसके बाद वह गोवा तक जा सकेंगे.