आगरालीक्स… आगरा में 5 महीने बाद कोरोनावायरस से अधिक एक्टिव केस , 24 घंटे में मिले 5 कोरोना के नए केस। 4 दिन में आगरा में कोरोना का सबसे अधिक संक्रमण.

आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नए अपडेट में आगरा में बीते 24 घंटे में को रोना के 5 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। कोरोना के अब आगरा में 19 एक्टिव केस हैं।
आगरा में 4 दिन में 16 नए केस
आगरा में 27 दिसंबर को 5 केस मिले थे, इसके अगले दिन 28 दिसंबर को 4 नई केस मिले। 29 दिसंबर को कोरोना के केस और आज 30 दिसंबर को पांच केस मिले हैं। 4 दिन में कोरोना के 16 केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों से अपील की गई है कि मास्क जरूर पहने।