Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Fatehpur Sikri, Agra assembly seat election 2022: there has been a thorny contest between BJP-BSP # agranews
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सयूपी न्यूज

Fatehpur Sikri, Agra assembly seat election 2022: there has been a thorny contest between BJP-BSP # agranews

128

आगरालीक्स…( ग्राउंड जीरो रिपोर्ट)। आगरा में फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट का अपना अलग जलवा है। भाजपा-बसपा के बीच मुकाबला रहा है तो निर्दलीय भी अपना परचम फहरा चुके हैं। रालोद खाता खोल चुकी है। कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई है। सपा का नामोनिशान नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा-बसपा की डगर आसान रहने वाली नहीं है।

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के चौधरी उदयभान सिंह काबिज हैं। वह बसपा प्रत्याशी सूरजपाल सिंह को हराकर विजयी रहे हैं। करीब साढ़े तीन लाख मतदाता वाली इस सीट पर चौ. उदयभान सिंह को पिछले चुनाव में 1,08,586 वोट मिल थे। उन्‍होंने 52337 मतों से बसपा प्रत्‍याशी को हराया। बसपा के सूरज पाल को 56,249 वोट मिले थे। मतदाताओँ ने भी करीब 67.81 फीसदी मतदान किया था।

चौ. बदन सिंह पांच बार विजयी रहे

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से पिछले 11 चुनावों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 1977 से वर्ष 1989 तक चौधरी बदन सिंह क्रमशः जनता पार्टी, लोकदल औऱ जनता दल से विजयी रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह, चंपावती और गुलाब सिंह को मात दी।

चौ. उम्मेद सिंह ने खोला भाजपा का खाता

वर्ष 1991 के चुनाव में पहली बार भाजपा से चौधरी उम्मेद सिंह विजयी रहे। उन्होंने जद के चौ. बदन सिंह को शिकस्त दी। वर्ष 1993 के चुनव में चौ. बदन सिंह भाजपा के टिकट से जीत गए। जद के बाबूलाल दूसरे स्थान पर रहे।

चौधरी बाबूलाल निर्दलीय ही बाजी मार ले गए

विधानसभा सीट के मतदाताओं ने 1996 में चौधरी बाबूलाल ने निर्दलीय ही मुकाबला जीत लिया। उन्होंने कांग्रेस के बच्चू सिंह को हराया। वर्ष 2002 में बाबूलाल रालोद के टिकट से खड़े हुए और जीत हासिल की। बसपा के राजकुमार चाहर दूसरे स्थान पर रहे।

बसपा का झंडा सूरजपाल सिंह ने फहराया

वर्ष 2007 के चुनाव में ठा. सूरजपाल सिंह बसपा प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए। भाजपा के राजकुमार चाहर दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2012 के चुनाव में भी बसपा के सूरजपाल जीते और राजकुमार चाहर निर्दलीय होकर भी दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 में भाजपा की लहर में  चौ. उदयभान सिंह भाजपा से विजयी रहे। बसपा के सूरजपाल दूसरे नंबर पर रहे।

भाजपा तीन तो बसपा दो बार जीती

फतेहपुर विधानसभा की इस सीट पर भाजपा तीन बार जीती है। एक बार दूसरे स्थान पर रही है। बसपा दो बार जीती है औऱ दो बार दूसरे स्थान पर रही है। जनता पार्टी दो, रालोद, जद, लोकदल,निर्दलीय एक-एक बार विजयी रहे हैं। कांग्रेस पांच बार दूसरे स्थान पर रही है।

फतेहपुर विधानसभा सीट से कौन कब जीत

वर्ष 2017 चौधरी उदयभान सिंह   भाजपा

वर्ष 2012 सूरजपाल सिंह         बसपा

वर्ष 2007 सूरजपाल सिंह         बसपा

वर्ष 2002 चौधरी बाबूलाल        रालोद

वर्ष 1996 चौधरी बाबूलाल        निर्दलीय

वर्ष 1993 चौधऱी बदन सिंह      भाजपा

वर्ष 1991 चौधऱी उम्मेद सिंह     भाजपा

वर्ष 1989 चौधऱी बदन सिंह      जनता दल

वर्ष 1985 चौधऱी बदन सिंह      लोकदल

वर्ष 1980 चौधऱी बदन सिंह      जनता पार्टी

वर्ष 1977 चौधऱी बदन सिंह      जनता पार्टी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!