आगरालीक्स…आगरा में दस हजार से पांच कदम दूर कोरोना संक्रमित. 35 नये केस मिले. यहां-यहां से मिले संक्रमित
आगरा में कोरोना के आंकडे दस हजार के नजदीक पहुंच गए हैं. शुक्रवार 18 दिसंबर को आगरा में 35 नये कोरोना संक्रमित मिले. जिले में अब संक्रमितों की संख्या 9995 हो गई है. वहीं अब तक 9543 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 169 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. दिसंबर माह में लगातार कोरोना की रिकवरी बेहतर हो रही है. ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों को भी राहत मिली है.
18 दिसंबर तक ये रही स्थिति
टोटल एक्टिव केस 283
टोटल संक्रमित 9995
टोटल डिस्चार्ज 9543
अब तक मौत 169
रिकवरी प्रतिशत 95.48 प्रतिशत
अब तक कोरोना सैंपल 402933