आगरालीक्स…एक और युवा ने किया आगरा का नाम रोशन, नौसेना में बना अफसर. मेहनत रंग लाई.
ताजनगरी के कार्तिकेय बने नौसेना में अफसर..
सिकंदरा, इंडस्ट्रीयल एरिया के कार्तिकेय अग्रवाल आइएनए, केरल पासिंग आउट परेड के बाद नौसेना में अफसर बने हैं. इस युवा की उपलब्धि व कड़ी मेहनत से इनका परिवार गर्व महसूस कर रहा है. सिकंदरा के रहने वाले इस नौजवान ने दसवी तक पढ़ाई सेंट फ्रांसिस स्कूल, सिकंदरा से की है. 11वीं और 12वीं की पढ़ाई डीपीएस स्कूल से पूरी की है. कार्तिकेय अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता प्रदीप कुमार अग्रवाल व पूरे परिवार को देते हैं