आगरालीक्स…(Agra News 3rd July) आगरा कोरोना की दूसरी लहर से हुआ मुक्त, पढे आज कितने केस आए और कितने मरीज हुए ठीक।
आगरा में अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया, हॉस्पिटल में बेड नहीं मिले, आक्सीजन की कमी हो गई और मौत होने लगी। अब कोरोना से राहत मिल गई है। आगरा में शनिवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला है।
एक भी नया केस नहीं, दो मरीज हुए ठीक
करीब तीन महीने बाद आगरा में कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला है और दो मरीज ठीक हो गए हैं। आगरा में कोरोना के 25193 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सक्रिय केस 63
आगरा में अब कोरोना के सक्रिय केस 63 हैं, अभी तक कोरोना के 25709 केस आ चुके हैं। कोरोना से 453 मरीजों की मौत हुई है।
