आगरालीक्स..(Agra News 3rd July). आगरा और अलीगढ मंडल के जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित, हाथरस में सीमा उपाध्याय, सपा के गढ मैनपुरी में भाजपा, कासगंज में रत्नेश कश्यप ने चुनाव जीत लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष: हाथरस में भाजपा प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने दर्ज कराई जीत, सीमा उपाध्याय को मिले 13 तो सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी शशि को मिले 11 वोट।
सपा के गढ मैनपुरी में भाजपा की जीत तय,
30 सदस्यों में से 18 ने भाजपा के प्रत्याशी के लिए किया मतदान, सपा प्रत्याशी को 11 मत, एक जिला पंचायत सदस्य जेल में। अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कासगंज
कासगंज में भाजपा की रत्नेश कश्यप बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, 22 सदस्यों में से भाजपा की रत्नेश कश्यप को मिले 18 मत, सपा के समर्थ यादव को आठ मत।
मथुरा
भाजपा की जीत तय
मथुरा में 31 सदस्यों में से भाजपा प्रत्याशी को मिला 22 सदस्यों का समर्थन, रालोद प्रत्याशी को मिले 11 वोट, भाजपा की जीत तय, अभी अधिकारिक घोषणा नहीं।
फीरोजाबाद..
फीरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की हर्षिता सिंह ने सपा की रुचि यादव को हराया. हर्षिता को 18, रुचि यादव को 12 वोट मिले, तीन निरस्त.
अलीगढ़ में भाजपा की जीत
अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह 30 वोटों से जीतीं, 38 वोट मिले, सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अर्चना यादव को मिले 08 वोट। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की समधन हैं विजेता प्रत्याशी विजय सिंह। वहीं, अर्चना यादव बंदायू के पूर्व सांसद व अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव की बहन हैं।
एटा में सपा की जीत
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा की रेखा यादव की जीत। रेखा यादव को 24 भाजपा की विनीता यादव को 4 वोट मिले, 2 वोट निरस्त। रेखा यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी हैं