आगरालीक्स…ये राहत है बड़ी…आगरा में अब 100 से भी कम कोरोना मरीज. वैक्सीनेशन वाले दिन 7 मिले संक्रमित. 21 हुए ठीक.
कोरोना के अंत का आरंभ
वैक्सीनेशन की शुरुआत के साथ ही कोरोना के अंत का आरंभ शुरू हो गया है. आगरा में तो इसका असर भी देखने को मिल रहा है. पिछले कई दिनों से अधिकतर दहाई से भी कम केस मिल रहे हैं. जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शनिवार 16 जुलाई को वैक्सीनेशन वाले दिन केवल 7 नये कोरोना संक्रमित मिले जबकि 21 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए. आगरा में अब केवल 92 कोरोना संक्रमितों का ही इलाज चल रहा है.
आगरा में अब कोरोना अपडेट
टोटल एक्टिव केस 92
टोटल संक्रमित 10423
टोटल डिस्चार्ज 10160
अब तक मौत् 171
रिकवरी प्रतिशत 97.48 प्रतिशत