आगरालीक्स…आगरा पुलिस की इस बार शराब तस्करों से हुई मुठभेड़. तीन तस्कर पकड़े. एक बदमाश घायल. कई बोतल शराब, तमंचे और कारतूस मिले.
नये साल में कई बार हुई मुठभेड़
बदमाशों के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है. नये साल में ही पुलिस की कई बदमाशों से मुठभेड़ हुई है और कई नई और पुरानी वारदातों का खुलासा भी हुआ है. शुक्रवार रात को भी शमसाबाद पुलिस की शुक्रवार रात शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने दो शराब तस्करों को मौके पर दबोच लिया. एक भागने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस द्वारा फतेहाबाद पुलिस को दी गई सूचना के बाद भागे बदमाश के साथ फतेहाबाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने शराब तस्करों से अवैध शराब, तमंचे और कारतूस बरामद किए. मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ फतेहाबाद मौके पर पहुंच गए.

दो बाइकों पर थे तीन लोग
एसपी ग्रामीण पश्चिम अशोक वैकेट के ने बताया शुकवार की रात करीब एक बजे शमसाबाद के प्रभारी राकेश यादव गढ़ी जहान सिंह के पास चेकिंग कर रहे थे. इस बीच दो बाइकों पर आते तीन लोग दिखे. पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया. पुलिस को पीछे आते देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग की. पुलिस द्वारा की जा रही फायरिंग से उनके पैर उखड़ गए और फायरिंग बंद कर भागने लगे. पुलिस ने मौके से दो को दबोच लिया, लेकिन उनका साथी भाग गया. शमसाबाद पुलिस ने फतेहाबाद पुलिस को भागे युवक की सूचना दे दी. पुलिस निबोहरा अंडर पास के पास खड़ी होकर उसका इंतजार करने लगी. इस बीच वह युवक पुलिस को आता दिखा. पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी इधर पुलिस ने भी फायरिंग की पुलिस की गोली उसके पैर में लगी तीनों को पकड़कर थाने लाया गया.
ये हैं बदमाशों के नाम
पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम विनोद कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी सुजरई ताजगंज, नरेन्द्र पुत्र मांगे लाल निवासी नेत्रपुरा डौकी और घायल एवं भागा बदमाश हेत सिंह है. तीनों शराब तस्कर हैं. वे शराब लेकर आ रहे थे. पुलिस के रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी थी. इनके पास से हरियाणा के 21 बोतल शराब के अलावा तमंचे और कारतूस मिले हैं. तीनों को जेल भेज दिया है.