आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, कोरोना के 67 नए केस आए हैं, अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7658 पहुंची।
आगरा में सात नवंबर को कोरोना के 67 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई, इस तरह कोरोना पॉजिटिव 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7658 पहुंच गई है।
7000 से अधिक मरीजों ने दी कोरोना को मात
आगरा में 7021 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, 149 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है, कोरोना के सक्रिय केस बढकर 488 पहुंच गए हैं।