आगरालीक्स. आगरा के एसएसपी बबलू कुमार की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर संपर्क में आए लोगों से प्रोटोकाल का पालन करने की अपील, एसएसपी बबलू कुमार ने टवीट किया है कि उनकी तबीयत ठीक है, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे होम आइसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए खुद को क्वारंटीन कर लें, कोई लक्षण आते हैं तो जांच जरूर करा लें।
कोरोना के 67 नए केस
आगरा में सात नवंबर को कोरोना के 67 नए केस आए हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई, इस तरह कोरोना पॉजिटिव 149 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7658 पहुंच गई है।
7000 से अधिक मरीजों ने दी कोरोना को मात
आगरा में 7021 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, 149 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है, कोरोना के सक्रिय केस बढकर 488 पहुंच गए हैं।