आगरालीक्स.. आगरा में वायु प्रदूषण दिल्ली से भी अधिक रहा, आगरा में एक्यूआई 458 पहुंच गया, अहोई अष्टमी पर तारे देर से दिखाई दिए, आगरा की हवा दमघोंटू हो गई है।
आगरा में 8 नवंबर को आगरा का एक्यूआई 458 रिकॉर्ड किया गया, यह दिल्ली से भी अधिक रहा, दिल्ली में एक्यूआई 416 रिकॉर्ड किया गया। वायु प्रदूषण का स्तर बढने से आगरा में अहोई अष्टमी पर देर से आसमान में तारे दिखाई दिए, इससे अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली मां आसमान की ओर टकटकी लगाकर तारोें के दिखाई देने का इंतजार करती रहीं।
ये हैं एक्यूआई के मानक
0 से 50 तक अच्छी
51 से 100 तक ठीक
101 से 200 तक औसत
201 से 300 तक बुरी
301 से 400 तक बहुत बुरी
401 से अधिक स्वास्थ्य के लिए घतरनाक