आगरालीक्स…(Agra News 9th June) आगरा में लगातार दूसरे दिन कोरोना से तीन मौत, नए केस हुए कम, पढे किस क्षेत्र में कोरोना के नए केस।
आगरा में बुधवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई, कोरोना से आगरा में 435 मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भी कोरोना से तीन मौत हुई थी। आगरा में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन मौत कम नहीं हो रही हैं।
15 नए केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या 25731
कोरोना के 15 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 25731 पहुंच गई है, कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं। साप्ताहिक बंदी से पहले कोरोना के 44 तक नए केस आए थे।
19 मरीज हुए ठीक, 25063
कोरोना से 19 मरीज और ठीक हो गए, कोरोना पॉजिटिव 25063 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद अब आगरा में 233 सक्रिय केस हैं।
