आगरालीक्स..(Agra News 9th June) आगरा में 1064 एकड जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्यूफेक्चरिंग क्लस्टर बनेगा। इसका प्रस्ताव सचिव डीपीआईआईटी भारत सरकार को भेजा जा चुका है।
आगरा में थीम पार्क, कुबेरपुर की जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्यूफेक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाना है। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसे लेकर लखनउ में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया है कि आगरा में 1064 एकड जमीन पर और प्रयागराज में 1141 एकड जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्यूफेक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा।