आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना का कहर, आज और केस बढ़े, रिकॉर्ड कोरोना के 24 घंटे में 236 केस, जानें किस क्षेत्र से मिल रहे कोरोना के ज्यादा केस। कौन से हैं हॉट स्पॉट।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने नौ जनवरी के आंकड़े जारी किए हैं, इसके अनुसार आगरा में 236 नए केस मिले हैं। एक साथ 236 कोरोना के नए केस मिलने से आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 979 हो गए हैं। यह पिछले सात महीने में सबसे ज्यादा हैं। कोरोना के एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं।
इन इलाकों में कोरोना के सबसे ज्यादा केस
कोरोना के एक्टिव केस 979 हो गए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना के केस दयालबाग और कमला नगर में हैं। इन दोनों क्षेत्रों में डॉक्टर, कारोबारी और नौकरीपेशा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अधिकांश में कोरोना के सामान्य लक्षण हैं और होम आइसालेशन में घर पर ही इलाज करा रहे हैं।
आवास विकास कॉलोनी में बढ़े कोरोना के केस
आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम और सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनियां हॉट स्पॉट हैं, यहां कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। एक ही घर में कई लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, यहां भी लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर में रहने की अपील की जा रही है।
आगरा के कोरोना के 10 हॉट स्पॉट
कमला नगर ए से लेकर एफ ब्लॉक
इम्प्रेस एन्क्लेव प्रताप पुरा
ज्योति कुंज
पुष्पांजलि बाग दयालबाग
शीतला धाम, बांकेबिहारी धाम, दयालबाग
दिल्ली गेट
पार्क व्यू रेजीडेंसी, शाहगंज
विभव नगर, शहीद नगर
सूर्य नगर
सप्तऋषि अपार्टमेंट
कोरोना की 52 जगह पर करा सकते हैं जांच
जिला अस्पताल, यूपीएचसी सेवला, नरीपुरा, सिकंदरा, नगला बढ़ी, नगला पदी, मोती महल, नरायच, जगदीशपुरा, नाई की सराय, राम नगर, दहतोरा मोड, मंटोला, देवरी रोड, इस्लाम नगर, यूपीएचसी लोहामंडी प्रथम, लोहामंडी द्वितीय, जीवनी मंडी, शाहगंज प्रथम, शाहगंज द्वितीय, रकाबगंज नॉर्थ, रकाबगंज साउथ, बुंदू कटरा, हरीपर्वत ईस्ट, हरीपर्वत वेस्ट, विभव नगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपनी कोविड जांच करा सकते हैं।
आगरा कैंट – 24 घंटे
आगरा फोर्ट- सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक
राजामंडी- दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक
एयर पोर्ट
ताजमहल
दीवानी
आईएसबीटी
ईदगाह बस स्टैंड
कोविड जांच की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
0562-2600508, 2600412 और 9458569043
देहात क्षेत्रों में इन जगह करा सकते हैं कोविड जांच
सीएचसी अकोला
सीएचसी अछनेरा
सीएचसी बाह
सीएचसी बरौली अहीर
सीएचसी बिचपुरी
सीएचसी एत्मादपुर
सीएचसी फतेहपुर सीकरी
सीएचसी फतेहाबाद
सीएचसी जगनेर
सीएचसी जेतपुर कलां
सीएचसी खंदौली
सीएचसी खेरागढ़
सीएचसी पिनाहट
सीएचसी सैंया
सीएचसी शमसाबाद
सीएचसी बटेश्वर
सीएचस किरावली
सीएचसी आंवलखेड़ा