Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा New restriction in Agra after Active corona case more than 1000 #agranews
आगरादेश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

New restriction in Agra after Active corona case more than 1000 #agranews

141

आगरालीक्स …(Agra News 9th January).आगरा में कोरोना के 21 केस और आने के बाद नई पाबंदी लगा दी जाएंगी, आगरा में एक्टिव केस 1000 पार पहुंच जाएंगे। नोएडा, लखनऊ के बाद आगरा में कोरोना के केस सोमवार को एक हजार को पार कर सकते हैं। इसके साथ ही सिनेमाहॉल, जिम, स्पा सेंटर, बैंकट हॉल, रेस्टोरेंट के लिए नई पाबंदी लगा दी जाएंगी।
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 979 हो गए हैं, 21 नए केस आते ही एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच जाएंगे। अभी कोरोना को लेकर सख्ती के मामले में आगरा में नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक है। मास्क को लेकर सख्ती की गई है लेकिन कोई ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसी तरह से केस बढ़ते गए तो सोमवार को आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 1000 के पार पहुंच जाएंगे।

एक हजार से अधिक एक्टिव केस होने पर ये होंगी पाबंदी
यूपी में कोरोना के केस जिन जिलों में एक हजार से अधिक हैं, वहां सख्ती अधिक की जा रही है। इन जिलों में सिनेमाहॉल, , बैंकट हॉल, रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क, जिम हो जाएंगे बंद
इसके साथ ही स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे, इनका संचालन नहीं हो सकेगा।

शादी समारोह के लिए ये होंगे नियम
बैंकट हॉल, होटल सहित बंद स्थानों में एक बार में 100 से अधिक अतिथि शामिल नहीं हो सकेंगे, मास्क की अनिवार्यता रहेगी और कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी।
खुले स्थानों में एक समय में 50 फीसद तक अतिथि ही शामिल हो सकेंगे।


मास्क न पहनने पर दुकानें 24 से 48 घंटे के लिए कराई जाएंगी बंद
इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल को लेकर बाजारों में सख्ती की जाएगी। जिन बाजारों में दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क के मिलेंगे, वहां दुकानें 24 से लेकर 48 घंटे तक बंद कराई जाएंगी। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

आगरा में इस साल 2022 में कोरोना के नए केस, एक्टिव केस
1 जनवरी , 5, 29

2 जनवरी , 28, 57

3 जनवरी , 33, 90

4 जनवरी , 23, 113

5 जनवरी , 64, 177

6 जनवरी , 132, 303
7 जनवरी , 169, 472
8 जनवरी , 271, 743
9 जनवरी , 236, 979

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

आगरा

Agra Live News: Rakesh Agarwal’s eye donation will light up two lives shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होेंगी रोशन....

आगरा

Agra Live News: Govardhan Puja festival celebrated with devotion at Agra’s Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मथुराधीश मंदिर में भक्तिभाव से मना गोवर्धन पूजा उत्सव. पुरुषोत्तम...

error: Content is protected !!