आगरालीक्स ..आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं के वीडियो वायरल होने और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढने पर डॉ एके आर्य को उप प्राचार्य बनाया है। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ प्रशांत गुप्ता बनाए गए हैं और डॉ जूही सिंघल को इमरजेंसी का नोडल अधिकारी बनाया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। यहां व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रिंसिपल डॉ जीके अनेजा के साथ रेडियोथैरेपी विभाग के डॉ एके आर्या को प्रमुख अधीक्षक के साथ उप प्राचार्य बनाया गया है। डॉ अजय अग्रवाल विभागाध्यक्ष फोरेंसिक विभाग को शव प्रबंधन, डॉ अलका गुप्ता को किचिन और डॉ पवन गौतम को लाउंड्री का काम दिया गया है।
