आगरालीक्स ..आगरा से प्रदेश की सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव 12 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी कराई जा चुकी हैं, 369 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंच गए हैं। यह आगरा के लिए सुखद खबर हैं, हालांकि कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को 12 नए केस आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 777 पहुंच गई।
एसएन में कोरोना पॉजिटिव की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई
कौशलपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव की एसएन में सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इससे पहले एसएन में कोरोना पॉजिटिव 11 गर्भवती की सिजेरियन डिलीवरी कराई जा चुकी है। टीम में डॉ रिचा सिंह, डॉक्टर पूनम यादव, डा अभिलाषा यादव, डॉ श्रुति, डॉ रूबी , डॉ राजीव पुरी, डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ साधना, डॉ नीरज यादव, डॉ आर के शर्मा और डॉ अर्चना शामिल रहीं।