आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना बेकाबू हो गया है, 76 नए केस आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में शनिवार को 76 केस आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 8540 पहुंच गई है। अंबेडकर विवि के 76 साल के मरीज, एलोरा एन्क्लेव दयालबाग के 56 और 47 साल के मरीज, मारुति एन्क्लेव के 60 और 29 साल के मरीज, प्रेमानंद कुंज कमला नगर के 48 साल, बसेरा एन्क्लेव के 38 साल, 50 साल की रावली निवासी महिला मरीज, 40 साल के सुंदर बाग दयालबाग, 44 साल के मनु विहार मारुति एस्टेट, 45 साल के सुंदर बाग, 33 साल के माईथान टीला, लाजकुंज सिविल लाइंस के 64 और 62 साल के पति पत्नी, 59 साल के कमला नगर, 58 और 51 साल के माया पुरी मउ रोड निवासी पति पत्नी, 20 साल की कमला नगर, 66 साल न्यू आगरा, 37 साल के विभव नगर, 65 साल के मानस नगर के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
542 सक्रिय केस
कोरोना पॉजिटिव 7838 मरीज ठीक हो चुके हैं, कोरोना के 542 मरीज भर्ती हैं।