आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने मास्क पहने बिना घूम रहे लोगों को हिरासत में लिया, बाजारों से लेकर कालोनी में कार्रवाई शनिवार को कार्रवाई की गई।
आगरा में दीपावली के बाद से लोग लापरवाह हो गए हैं, मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे में कोरोना के केस तेजी से बढने लगे हैं, शनिवार को 76 कोरोना के नए केस आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सदर, फव्वारा, कमला नगर सहित कई बाजारों में पुलिस गाडी के साथ लेकर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को पकड लिया, उन्हें मास्क पहनाया, हिरासत में लेकर गाडी में बिठाकर थाने ले गए।
जुर्माना वसूलने और परिजनों को बुलाने के बाद छोडा
पुलिस मास्क पहने बिना घूम रहे लोगों को गाडी में बिठाकर थाने ले आई, यहां उनसे कहा कि अपने परिजनों को फोन कर बुलाओ। परिजनों के थाने पर पहुंचने के बाद 500 रुपये का जुर्माना जमा कराया और चेतावनी देने के बाद छोडा। आगरा में कई जगह पर एक साथ पुलिस ने कार्रवाई की।
हाथ जोडकर गिडगिडाने लगे युवक
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से युवकों के होश उड गए। बाजार में घूम रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें मास्क पहनाए, वे हाथ जोडकर गिडगिडाने लगे, कहने लगे कि आगे से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलेंगे लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोडा और थाने ले आए।