आगरालीक्स…मंगलवार को केवल 5 कोरोनो संक्रमित मिले. लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या..आगरा में अब केवल इतने लोग ही कोरोना संक्रमित..
आगरा में कोरोना की रफ्तार कम हो चुकी है. दैनिक केस लगातार कम आ रहे हैं. मंगलवार को केवल 5 नये कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब केवल 84 ही कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है. आगरा में अब तक 10445 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनमें से 10190 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक 171 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है.
आगरा में कोरोना का अपडेट
कुल एक्टिव केस 84
कुल संक्रमित 10445
कुल डिस्चार्ज 10190
अब तक मौत 171
रिकवरी प्रतिशत 97.56 प्रतिशत