आगरालीक्स.(Agra News 26th June). आगरा में डेल्टा प्लस वेरिएंट की दहशत के बीच आज आए नए केस, सक्रिय केस हुए।
आगरा में शनिवार को कोरोना के सात नए केस आए हैं, कोरोना के केस 10 से कम ही आ रहे हैं। अनलॉक होने के बाद कोरोना के नए केस में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना के 26 जून को सात नए केस आने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 25685 हो गई है।आगरा में शनिवार को कोरोना के सात नए केस आए हैं, कोरोना के केस 10 से कम ही आ रहे हैं।
सात मरीज हुए ठीक
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी 10 से कम है, शनिवार को सात मरीज ठीक हो गए। आगरा में कोरोना के 25167 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 451 कोरोना के मरीजों की मौत रिकार्ड में दर्ज है।
7844 सैंपल की होगी कोरोना की जांच
आगरा में कोरोना के सैंपल की संख्या भी बढाई जा रही है। 24 घंटे में 7844 सैंपल लिए गए हैं, इनकी जांच कराई जाएगी।
डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सतर्कता, बाहर से आने वालों की जांच
मुंबई, मध्य प्रदेश के साथ ही कई राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। डेल्टा प्लस वेरिएंट से कोरोना संक्रमण तेजी से पफैल सकता है, इसे लेकर आगरा में सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोरोना की जांच कराई जा रही है। उनके सैंपल लेने के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी।
