आगरालीक्स…(Agra News 19th June) आगरा में अब 100 से कम कोरोना के मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पढे आज कितने नए केस आए।
आगरा में शनिवार को कोरोना के पांच नए केस आए हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या 25634 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना के 96 सक्रिय मरीज है, इन मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
26 मरीज हुए ठीक, 7020 के लिए गए सैंपल
आगरा में कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी लगातार बढ रही है। 24 घंटे में कोरोना के 26 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि कोरोना की जांच के लिए 7020 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
