अलीगढ़लीक्स… (19 june ) । शहर के अब्दुल करीम चौराहा पर मामूली विवाद के बाद पूरी तरह शांति है। सेक्टर स्कीम लागू कर वीक एंड कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में गुरूवार शाम ई-रिक्शा और स्कूटी टकराने के विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक के गायब होने की अफवाह फैलाकर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
पुलिस-प्रशासन की सजगता मामला शांत
जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सूझबूझ से मामला शान्त करा दिया।
अफवाह फैलाने वाले होंगे चिह्नितः एसएसपी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि अफवाह फैलाकर शहर का माहौल खराब करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
ई-रिक्शा चालक नशे में मिलाः एसपी सिटी
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि ईरिक्शा चालक नशे की हालत में मिला है। व ई-रिक्शा का पता नहीं चला है उकसे परिजनों ने बताया कि दोपहर में उसका ससुराल में झगड़ा हुआ था, वहीं ई-रिक्शा चालक का बड़ा बाजार में हुई घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
सीओ प्रथम राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में अर्पित खण्डेलवाल सहित पांच लोगेां के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। अभी पूरे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जनपद में सेक्टर स्कीम लागू
जनपद को 14 सेक्टरों में बांटकर सुबह बाठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। एडीएम सिटी राकेश मालपाणि व एसपी सिटी कुलदीप गुणावत की ओर से जारी संयुक्त आदेश के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में चकबंदी अधिकारी प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर सुरेश बाबू को लगाया गया है।
एडीएम सिटी राकेश मालपाणि ने बताया कि कानून व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।