आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से राहत. कम हो रहे मरीज. शनिवार को 165 नये मरीज मिले. दो की मौत. सैंपलिंग में भी इजाफा
आगरा में कोरोनावायरस के नये मामलों से राहत है. प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार नये मरीजों की संख्या में कमी आ रही है तो वही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. शनिवार को आगरा में 165 नये कोरोना मरीज मिले हैं जबकि इ बीते 24 घंटे के अंदर 170 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में शनिवार को 2 लोगों से कोरोना से मौत हुई है.
सैंपलिंग बढ़ी
आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर सैंपलिंग का आंकड़ा भी बढ़ाया गया है. बीते कुछ दिनों से आगरा में 5 हजार के अंदर ही कोरोना टेस्टिंग रोज हो रही थी लेकिन शनिवार को 6002 लोगों की कोरोना जांच की गई. इनमें से 165 नये मरीज मिले हैं. आगरा में इस समय 1795 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. आगरा में अब तक 24743 लोग कोरोना पॉजिटिव पा चुके हैं. इनमें से अब तक 22632 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि अब तक 316 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. आगरा में रिकवरी प्रतिशत इस समय 91.47 है.
ये है आगरा में #Covid19 की स्थिति :-