आगरालीक्स…आगरा में यमुना में बह रही थी युवती. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला बाहर. पता लगी ये बड़ी जानकारी….
खंदौली क्षेत्र में बहती हुई मिली युवती
आगरा में शुक्रवार रात को यमुना में बह रही एक युवती को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला. युवती विक्षिप्त थी. जानकारी के अनुसार थाना खंदौली पुलिस यमुना के पास निगरानी कर रही थी. तभी पुलिस ने एक युवती को बहते हुए आते देखा. इस पर थानाध्यक्ष खंदौली भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत ही गोताखोरों को बुलाया और यमुना में बह रही युवती को बाहर निकाला. बाहर निकलाने पर पता चला कि युवती जिंदा थी. पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से कमजोर थी. किसी तरह उसके परिजनों की जानकारी ली गई और उसके परिजनों को बुला लिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती शिकोहाबाद की रहने वाली थी और ईद पर अपने घर से अचानक गायब हो गई थी. युवती को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. थाना पुलिस के सराहनीय कार्य के लिये परिवारजनों ने धन्यवाद दिया है.
