आगरालीक्स…(31 May 2021 Agra) आगरा में सोमवार को सबसे बड़ी राहत. कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार नहीं हुई कोई मौत. प्रशासन ने जारी किए नए आंकड़े
नहीं हुई कोई मौत, 15 नये संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार ऐसा कोई दिन आया है जिस दिन कोरोना से जिले में कोई मौत नहीं हुई है. सोमवार को प्रशासन ने कोरोना के नए आंकड़े जारी किए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में कोरोना के 15 नये पॉजिटिव मिले हैं. जबकि 60 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 10022 लोगों की कोरोना जांच हुई है. आगरा में 297 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.
रिकवरी 97.20 प्रतिशत
आगरा में रिकवरी प्रतिशत 97.20 प्रतिशत हो गई है. बता दें कि आगरा में अब तक 25532 कोरोना मरीज मिल चुके हैं इनमें से 24816 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घन्टे में 10022 सैम्पल के सापेक्ष 15 नये मरीज चिन्हित हुये। पिछले 24 घन्टे में 60 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर। वर्तमान में कुल 297 सक्रिय मरीज।