आगरालीक्स…(31 May 2021 Agra) आगरा में 9 साल के बच्चे की हत्या. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा..अब इन लोगों की तलाश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा—कुकर्म के बाद की हत्या
थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी के जंगल में नौ साल के बच्चे की लाश मिलने के मामले में नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की हत्या कुकर्म के बाद की गई थी. हत्यारों ने बच्चे के साथ पहले कुकर्म किया और फिर उसकी ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर बच्चे के साथ ऐसा दुष्कृत्य किसने किया. पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो कि जंगल में जुआ खेलने और नशा करने के लिए जाते हैं और वहां पर अधिक समय बिताते हैं. बता दें कि इससे पहले बच्चे की मां ने अपने पूर्व पति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था, क्योकि बच्चा उसके पहले पति का था. इस मामले में पहले रंजिश को देख जा रहा था लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है.
बता दें कि न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में शनिवार शाम को एक नौ साल के बच्चे की हत्या हुई थी. परिजनों के अनुसार बच्चा दोपहर को घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा और देर शाम को उसकी हत्या की सूचना मिली थी. पुलिस पहले इस मामले में रंजिश देख रही थी क्योंकि जांच में जानकारी मिली थी कि बच्चे की मां ने तीन शादी की थी. जिस बालक की हत्या हुई थी वह दूसरे पति से था और महिला का अपने दूसरे पति से झगड़ा भी हुआ था. इसके चलते महिला ने भी पूर्व पति पर शक जताया था.