आगरालीक्स..(Agra News 30th April). आगरा में अब हर रोज कोरोना 32 केस, रिकॉर्ड 893 नए केस, कोरोना पॉजिटिव सात मरीजों की मौत।
आगरा में 30 अप्रैल को अभी तक के सबसे अधिक 893 कोरोना के नए केस आए हैं। अब आगरा में हर घंटे में 32 से अधिक नए केस मिल रहे हैं, इस तरह आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20455 पहुंच गई है।
24 घंटे में सात मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमित सात मरीजों की बीते 24 घंटों में मौत हुई है, कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा लगातार बढ रहा है। कोरोना से 264 मरीजों की मौत हो चुकी है।
24 घंटे में सात मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमित सात मरीजों की बीते 24 घंटों में मौत हुई है, कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा लगातार बढ रहा है। कोरोना से 264 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अच्छी खबर, 755 मरीज हुए ठीक
अच्छी खबर भी है, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। कोरोना पॉजिटिव 755 मरीज 24 घंटे में ठीक हो गए। आगरा में कोरोना संक्रमित 15647 मरीज ठीक हो चुके हैं।
कोरोना के 4544 सक्रिय केस
आगरा में अब कोरोना के 4544 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमित 15647 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।