आगरालीक्स..( Agra News 30th April)..आगरा को झटका, एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को अभी नहीं लगेगी वैक्सीन।
पीएम मोदी ने एक मई से 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की घोषणा की थी, इसके बाद यूपी सरकार ने फ्री में वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया था। इसके लिए लोगों ने बडी संख्या में कोविन एप पर पंजीकरण करा लिया।
एक मई से आगरा में नहीं लगेगी वैक्सीन
मगर, आगरा में एक मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। अभी यहां पहले ही तरह से ही 45 से अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
प्रदेश के सात जिलों में एक मई से कोरोना वैक्सीन
18 से अधिक उम्र के लोगों को प्रदेश के आठ जिलों में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए उन जिलों को चुना गया है जहां 9 हजार से अधिक सक्रिय केस हैं। एक मई से लखनउ, कानपुर नगर, प्रायागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में वैक्सीन लगाई जाएगी।