आगरालीक्स.. आगरा में नौ लाख कैश से भरे एटीएम को उखाड कर ले जाने वाला गैंग पकडा गया, तीन अरेस्ट, तरीका जानकर दंग रह जाएंगे।
आगरा में 23 जून की रात को फतेहपुर सीकरी में ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स अब यह पीएनबी में मर्ज हो गई है के बैंक से सटे एटीएम को बदमाश उखाड कर ले गए थे, एटीएम में 9 58 लाख कैश था, पुलिस ने एटीएम उखाड कर ले गए तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है, उनके 3 साथी फरार हैं।
पटटा लगाकर उखाडा एटीएम
पुलिस ने आरिफ निवासी भिवाडी राजस्थान, राहुल निवासी पलवल और अज्जर निवासी हरियाणा को अरेस्ट किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने एकांत में लगे एटीएम को उखाड कर ले जाने की प्लानिंग की, यह एटीएम बाहर था और आस पास कोई नहीं थी। पटटा लगाकर एटीएम को चार बदमाशों ने उखाडा, इसे गाडी में रखकर ले गए। इसके बाद एटीएम को काटकर कैश निकाल लिया, पुलिस ने इनके पास से पांच लाख कैश जब्त किया है।