आगरालीक्स ..आगरा में टिक टॉक बैन होने के बाद चिंगारी एप ने आग लगा दी है, भारतीय वीडियो शेयरिंग एप चिंगारी को डाउनलोड कर रहे हैं, आगरा के इंजीनियर ने चीन के एप को अपने मोबाइल से हटाने के लिए चाइनीज एल्टरनेटिव एप बनाया है, इस तरह के तमाम एप बन गए हैं।
आगरा में सोमवार शाम चार बजे से टिक टॉक ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया, सरकार ने टिक टॉक सहित चीन के 59 एप बैन कर दिए हैं। ऐसे में टिक टॉक की तरह से ही वीडियो शेयरिंग एप चिंगारी, मित्रो के साथ ही अन्य एप डाउनलोड किए जा रहे हैं, इसमें सबसे ज्यादा क्रेज चिंगारी एप का है, इसे गूगल प्ले स्टोर ने 4 5 स्टार रेटिंग दी है, ऐपल के एप पर सोशल ग्रुप में यह नंबर एक पर है।
आगरा के इंजीनियर ने मोबाइल से चीन के एप डिलीट करने के लिए बनाया एप
चीन के एप को मोबाइल से डिलीट करने के लिए आगरा के बल्केश्वर निवासी मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत अनुज अग्रवाल ने यह एप बनाया है, इस एप से पता चल जाएगा कि मोबाइल में कौन कौन से चीन के एप हैं, इन्हें अनस्टॉल किया जा सकता है।