Monday , 6 July 2026
Home आगरा Agra News : Keep your personal info protected with these wallets designed for security and style
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Keep your personal info protected with these wallets designed for security and style

56

आगरालीक्स…आगरा में आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स अब लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं, आधुनिक तकनीक से लैस ये वॉलेट डिजिटल चोरी को रोकते हैं, जानें और क्या—क्या खासियत

आगरा में पुरूषों को वॉलेट रखने का बहुत शौक होता है और यह उनके स्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। आजकल यह सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जरूरत भी है। मगर इन्हें रखने में एक दिक्कत भी है। जेबकतरों और चोरों के लिए पुरुषों की पिछली जेब में रखा पर्स सबसे आसान निशाना होता है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में इसका पता भी नहीं चलता। इससे बचने के लिए कुछ लोग फ्रंट पॉकेट में वॉलेट रखते हैं लेकिन अब डिजिटल तरीका भी है।

आगरा में अब आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स लोगों की सबसे बड़ी जरूरत और पहली पसंद बन रहे हैं। यह आपके संवेदनशील डेटा और पैसों को इलेक्ट्रॉनिक जेबकतरों से सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन और आधुनिक तरीका है। सदर बाजार, राजा की मंडी में एडवांस दुकानों पर, ब्रांडेड शोरूम्स में और आनलाइन भी यह वॉलेट आसानी से मिल जाते हैं और 500 से 1500 रूपए की कीमत में उपलब्ध हैं। हालांकि इस बारे में अब भी जानकारी का अभाव है।

आनलाइन—आफलाइन उपलब्ध
सदर बाजार में एक ब्रांडेड कंपनी के सेल्समेन ने बताया कि यह ऐसे आधुनिक और हाई-टेक वॉलेट होते हैं जिनमें ब्लूटूथ ट्रैकिंग और आरएफआईडी ब्लॉकिंग तकनीक लगी होती है। ये पर्स न सिर्फ आपके कार्ड की जानकारी चोरी होने से बचाते हैं, बल्कि खोने या चोरी होने पर इन्हें आसानी से खोजा जा सकता है।

दो तरह के एंटी थेफ्ट वॉलेट
एंटी थेफ्ट वॉलेट आमतौर पर दो प्रमुख तकनीकों से लैस होते हैं आरएफआईडी ब्लॉकिंग जो डिजिटल चोरी रोकती है और स्मार्ट ट्रैकिंग जो वॉलेट के खोने या चोरी होने पर अलार्म बजाकर या लाइव लोकेशन बताकर मदद करती है।

क्या है आरएफआईडी तकनीक
आरएफआईडी यानी रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन वाले वॉलेट आपके क्रेडिट कार्ड पर लगी चिप्स के जरिए आपकी बैंकिंग जानकारी को स्कैन होने और चोरी होने से बचाते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, लेकिन होता है, खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर। आरएफआईडी ब्लॉकिंग टेक्नोलॉजी असल में एक तरह का फेब्रिक मटीरियल है जो स्कैनर को आपके वॉलेट के माध्यम से आपके कार्ड तक हानिकारक फ्रीक्वेंसी भेजने से रोकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: High Court takes a stern view on the Taj Mahal and Tejo Mahalaya dispute; seeks a response from the ASI and the Central Government…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल और तेजो महालय विवाद पर हाईकोर्ट सख्त. एएसआई और केंद्र सरकार...

आगरा

Agra News: Explosion at SRK Mall in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसआरके मॉल में धमाके की आवाज से मच गई दहशत....

आगरा

Agra News: FSDA collects samples of sauces, chutneys, pickles, murabba, mayonnaise, and jellies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज, जैली के लिए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 100 more AC e-buses will soon arrive in Agra….#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में जल्द 100 और एसी ई बसें आएंगी. एत्मादपुर,...

error: Content is protected !!