आगरालीक्स…आगरा में झरना नाले के पास मिली महिला की लाश. हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका. शरीर पर मिले चोटों के निशान..पुलिस मौके पर
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाले के पास एक महिला की लाश मिली है. सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं. पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले बताए गए हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.