आगरालीक्स.. आगरा रीजन में बैंक मैनेजर ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आगरा में मां और दो साल का बेटा म्रत मिले।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकोहाबाद के रमेश नगर बैंक कालोनी में रहने वाले पीएनबी के फीरोजाबाद स्टेशन रोड शाखा प्रबंधक आसाराम ने आगरा निवासी पत्नी विनीता की गोली मारकर की हत्या। यह उनकी दूसरी पत्नी थी। आसाराम के पहली पत्नी से तीन बेटे हैं, उनकी पहली पत्नी की मौत होने के बाद आगरा निवासी विनीता से दूसरी शादी की थी, विनीता का एक बेटा अंकित है।
मां और दो साल का मामूल म्रत मिला
शनिवार रात को आगरा के शमसाबाद के लहरपुरा में महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद पति फरार है। मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बुलंदशहर के गांव महाराज पुर रामघाट निवासी 24 वर्षीय गुड़िया पुत्री पीतम सिंह की शादी तीन वर्ष पहले लहरपुरा निवासी राजकुमार से हुई थी। गुड़िया का दो वर्ष का बेटा वरुण था। पति राजकुमार फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।