आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में तेज स्पीड कर एसजीएसटी अधिकारी के घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुसी, कार सवार युवक और युवती घायल, पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में एसजीएसटी अधिकारी एसवी सिंह का घर है। उनके बेटे मोनिष विक्रम सिंह का कहना है कि रात 10.30 बजे अचानक से तेज आवाज हुई, वे बाहर निकल कर आए तो उनके घर की दीवार टूटी हुई थी और कार दीवार को तोड़कर अंदर घुस गई थी। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
कार में बैठे थे युवक युवती
तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग भी आ गए। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कार में युवक और युवती बैठे हुए थे, दोनों घायल हो गए। उन्हें कार से बाहर निकाला गया। कार दिल्ली के नंबर की थी, भावना क्लार्क होटल की तरफ से कार आ रही थी, कार चला रहा युवक हरदोई का रहने वाला है उसने अपना नाम शिवम बताया है। युवक ने बताया कि उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई थी इसके बाद पीछे से स्कॉर्पियो आई उन्हें लगा कि स्कॉर्पियो गाड़ी उनका पीछा कर रही थी उससे बचने के लिए कार की स्पीड तेज कर दी इससे हादसा हो गया।
पुलिस सीसीटीवी की कर रही जांच, युवक और युवती से पूछताछ
पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। इसके साथ ही कार सवार युवक और युवती से भी पूछताछ की जा रही है जिससे हादसे का कारण पता चल सके।