Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Greater Agra News: Booking of 1626 Plot in Narmdapuram & Gangapuram Start, Full Detail, Process & rate
बिगलीक्स

Greater Agra News: Booking of 1626 Plot in Narmdapuram & Gangapuram Start, Full Detail, Process & rate

216

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इन​र​ रिंग रोड के पास विकसित हो रहे ग्रेटर आगरा में आज से प्लॉट की बुकिंग शुरू हो रही है, नर्मदापुरम और गंगापुरम में 1626 प्लॉट हैं, जानें पूरी प्रक्रिया और रेट।
आगरा में एत्मादपुर पर इनर​ रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर में एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा विक​सित किया जा रहा है। 450 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप बनाई जाएंगी। पहले चरण में गंगापुरम और नर्मदापुरम दो टाउनशिप के प्लॉट की बुकिंग शुरू की जा रही है।


आज से 1626 प्लॉट की बुकिंग हो रही शुरू
एडीए उपाध्यक्ष एम अनुन्मोली के अनुसार, ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में 29 जून से 29 जुलाई तक प्लॉट बुक करने के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। गंगापुरम में 908 और नर्मदापुरम में 718 प्लॉट हैं। इस तरह दोनों टाउनशिप में 1626 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क आरक्षित श्रेणी के लिए पांच प्रतिशत और अना​रक्षित श्रेणी के लिए 10 प्रतिशत है।

ऐसे करें आवेदन
एडीए की वेबसाइट और जनहित पोर्टल पर आज यानी 29 जून से आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन के दौरान ही आनलाइन पंजीकरण शुल्क भी जमा करना होगा।

नर्मदापुरम टाउनशिप
एलआईजी 100 वर्ग मीटर तक, 220 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 330000 रुपये
एमआईजी प्रथम 101 से 150 वर्ग मीटर तक 144 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 495000 रुपये
एमआईजी द्वितीय 151 से 200 वर्ग मीटर, 296 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 660000
एचआईजी प्रथम 201 से 250 वर्ग मीटर तक, 9 प्लॉट पंजीकरण शुल्क 825000
एचआईजी द्वितीय 250 वर्ग मीटर से अधिक, 49 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 990000
गंगापुरम
एलआईजी 100 वर्ग मीटर तक, 210 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 330000 रुपये
एमआईजी प्रथम 101 से 150 वर्ग मीटर तक 306 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 495000 रुपये
एमआईजी द्वितीय 151 से 200 वर्ग मीटर, 56 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 660000
एचआईजी प्रथम 201 से 250 वर्ग मीटर तक, 196 प्लॉट पंजीकरण शुल्क 825000
एचआईजी द्वितीय 250 वर्ग मीटर से अधिक, 49 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 990000

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!