आगरालीक्स..देखें वीडियो, आगरा में युवती ने अपने पति के दो थप्पड़ मारे. पति 40 रुपये में चाकू खरीदकर लाया और पत्नी की कर दी हत्या…
आगरा के डौकी नौमील के रहने वाले रणवीर की 21 साल पहले ताजगंज के पुरानी मंडी की रहने वाली कुंती से शादी हुई थी. इनके 14 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है. दोनों पति—पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. 8 महीने पहले कुंती अपने मायके आ गई थी.सुबह हुई पंचायत
मंगलवार को कुंती के घर पर रणवीर और उसके पिता पहुंचे. रणवीर और कुंती के बीच सुलह कराने के लिए दोनों के घरवालों के बीच पंचायत हुई. पंचायत के दौरान विवाद बढ़ता चला गया. रणवीर जब वहां से जाने लगा तो कुंती ने रणवीर के गाल पर दो तमाचे मार दिए. रणवीर अपने पिता को लेकर ससुराल से चला गया. रणवीर ने पिता को अपने घर डौकी छोड़ा.
रणवीर शाम करीब चार बजे कुंती के घर पहुंचा. उस समय कुंती कमरे में थी. वह सीधे कमरे में घुस गया और उसे घसीटते हुए बरामदे में ले आया. इसके बाद चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए. कुंती की चीख सुनकर परिवार और आसपास के लोग आए और उन्होंने रणवीर को पकड़ लिया. कुंती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई.