Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Lapka arrested for fraud case with Japanese woman…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: Lapka arrested for fraud case with Japanese woman…#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा में फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर लपके ने जापानी महिला पर्यटक से की 23 लाख की धोखाधड़ी. ऐसे फंसाया था झांसे में…गिरफ्तार

आगरा में जापानी महिला पर्यटक से 23 लाख धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने ताजमहल पर घूमने वाले एक लपके को अरेस्ट किया है. युवक ने तीन साल पहले भारत घूमने आई इस जापानी महिला पर्यटक को अपने झांसे में फंसा लिया था. पीड़िता को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई दिन तक आगरा पुलिस के चक्कर काटने पड़े. रविवार को पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

ये है पूरा मामला
जापान के क्योटो शहर की रहने वाली महिला पर्यटक मेरी मरुयामा 6 मार्च 2019 को भारत भ्रमण पर आई थीं. वह यहां आगरा ताजमहल देखने के लिए आईं लेकिन कार चालक होटल का रास्ता भटक गया. रास्ते में चालक ने असद गली के रहने वलो अली हुसैन से होटल का पता पूछा तो अली हुसैन ने लोकेशन बता दी. बताया जाता है कि अगले दिन अली हुसैन जापानी महिला पर्यटक के ठहरे होटल में पहुंच गया.

यहां अली हुसैन ने बताया कि वह सोने के जेवरात की खरीद का व्यापार करता है. उसने कहा कि विदेशी के जेवरात खरीदने पर कोई टैक्स नहीं लगता है अगर, वो व्यापार करेंगी तो दोनों का फायदाहोगा. इसमें उसने जापानी महिला पर्यटक को 50 प्रतिशत का पार्टनर बनाने की भी बात कही जिसे सुनकर जापानी महिला पर्यटक तैयार हो गई.

आरोप है कि अली हुसैन ने महिला पर्यटक सेपहले एक जेवरात की दुकान से खरीदारी कराई और क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दिया. इसके बाद मुंबई ले जाकर भी महिला पर्यटक से यही काम करवाया. इसके बाद अली हुसैन ने जापानी महिला पर्यटक से कहा कि वह कस्टम विभाग से सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेवरात भेज देगा. बताया जाता है कि तकरीबन 23 लाख रूपये का भुगतान जापानी महिला पर्यटक से करा लिया. इसके बाद उसने पर्यटक को दो बार और भारत बुलाया लेकिन जेवरात नहीं भेजे. बात में टालमटोल करने लगा. बाद में जापानी महिला पर्यटक कोरोना संक्रमण के कारण भारत नहीं आ सकी. इस साल जनवरी में उसने थाना पर्यटन में आरोपी अली हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई इस पर जांच के बाद अली हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार चल रहा था. रविवार को सूचना मिली कि अली हुसैन शिल्पग्राम के पास खड़ा है. इस पर पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया. अली हुसैन ने बताया कि वह अच्छी अंग्रेजी बोल लेता है लेकिन लिखना नहीं जानता. अंग्रेजी बोलने की वजह से पर्यटक उसके झांसे में आ जाते हैं. जापानी पर्यटक से मिली रकम को उसने खर्च कर दिया. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!