Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Metro Update: Tunnel to be dug 55 feet deep from Taj Mahal to RBS College for Agra Metro…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro Update: Tunnel to be dug 55 feet deep from Taj Mahal to RBS College for Agra Metro…#agranews

313

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के लिए ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 55 फीट गहराई में खुदेगी सुरंग, नहीं चलेगा पता. रास्ते से केवल सबमर्सिबल ही हटेंगी

आगरा मेट्रो के प्रॉयरिटी कॉरिडोर के तीनों ऐलिवेडेट स्टेशन लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. आगरा मेट्रो का ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड स्टेशन पर इस समय फि​निशिंग का कार्य जारी है लेकिन इसके साथ ही इन तीन स्टेशनों के बाद बनने वाले अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है. ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने हैं. इन स्टेशनों को जोड़ने के लिए करीब 8 किमी लंबी सुरंग बनाई जानी हैं. फिलहाल अंडरग्राउंड स्टेशनों में आगरा फोर्ट, आगरा कॉलेज, दिल्ली गेट, आरबीएस कॉलेज का काम जारी है लेकिन अगले महीने से ताजमहल और जामा मस्जिद स्टेशनों के लिए खुदाई शुरू कर दी जाएगी.

प्रॉयरिटी कॉरिडोर में सबसे पहले ताजमहल से जामा मस्जिद तक टनल खोदी जाएगी. इस टनल की खुदाई 55 फीट पर होगी. दिसंबर के पहले सप्ताह से टनल के लिए एक टीबीएम का प्रयोग किया जाएगा. टनल का व्यास 6 से सात मीटर के आसपास होगा. हर अंडरग्राउंड स्टेशन में दो जुड़वां टनल बनेंगी. टनल की खोदाई का पता यूं तो लोगों को पता नहीं चल सकेगा लेकिन रास्ते में आने वाली सबमर्सिबल को हटाया जाएगा. यूपीएमआरसी के अनुसार सबसे ज्यादा जामा मस्जिद और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित घनी आबादी में सबमर्सिबल ज्यादा लगे हुए हैं. अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों के रास्ते में जो भी सबमर्सिबल या कुआं आएगे उन सभी को हटाया जाएगा. इस कार्य को अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा. फिलहाल सर्वे किया जा रहा है.

यूपीएमआरसी के अनुसार जिन लोगों के सबमर्सिबल हटाए जाएंगे उन्हें नए कनेक्शन लगाकर दिए जाएंगे लेकनि नए सबमर्सिब्ल स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर ही लगेंगे. ऐसे में लोगों के सामने पानी की समस्या हो सकती है. हालांकि यूपीएमआरसी इसके लिए जल संस्थान की टीम की भी मददले रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!