आगरालीक्स…आगरा में कोचिंग कर रही छात्रा के नंबर पर आ रहे अगवा कर दुष्कर्म और हत्या के मैसेज. दहशत में छात्रा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आगरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कर रही एक छात्रा के मोबाइल पर अनजान नंबर से धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं. छात्रा के पास मोबाइल पर अगवा कर दुष्कर्म करने और हत्या करने की धमकी दी जा रही है जिससे छात्रा दहशत में आ गई है. छात्रा ने इसकी शिकायत थाना न्यू आगरा पुलिस में की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इटावा की रहने वाली है छात्रा
मूलरूप से इटावा की रहने वाली छात्रा आगरा में न्यू आगरा क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहती है और वो यहां एक कोचिंग के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. छात्रा के पिता दरोगा हैं. छात्रा के अनुसार एक दिसंबर को उसके मोबाइल पर दोपहर 11 बजकर 43मिनट पर एक मैजेस आया जिसमें फोटो भेजने के लिए लिखा हुआ था. जब छात्रा ने रिप्लाई मैसेज में पूछा कि तुम कौन हो और क्या चाहते हों तो इस पर मैसेज करने वाले ने अश्लील मैसेज भेजे. बाद में धमकी भी दी कि वह अगवा कर दुष्कर्म करेगा और उसके बाद हत्या कर देगा. छात्रा का आरोप है कि इस अनजान नंबर से वीडियो कॉल भी आया. इससे वह दहशत में है. थाना न्यू आगरा पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और नंबर के आधार पर जांच की जा रही है.