Monday , 6 July 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra News: Kisan Kranti Dal will field candidates for all Assembly and Lok Sabha seats…#agranews

36

आगरालीक्स…आगरा से किसानों का बड़ा ऐलान. विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों पर प्रतयाशी उतारेगा किसान क्रांति दल. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं गीता ठाकुर

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता ठाकुर का पदभार ग्रहण एवं स्वागत-सम्मान समारोह वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने गीता ठाकुर का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद गीता ठाकुर ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और अन्न ही ब्रह्म है, लेकिन विडंबना यह है कि आज भी किसानों को एक मजदूर से अधिक महत्व नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा गांव-गांव संगठन का विस्तार करेगा तथा शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में अन्न की बर्बादी रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाएगा। साथ ही किसानों को उनका उचित सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने आगरा से बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि किसान क्रांति दल आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। इसके साथ ही जिला पंचायत चुनावों में भी दल पूरी ताकत के साथ भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि अब किसान संसद और विधानसभा का घेराव करने के बजाय स्वयं उनका हिस्सा बनेगा, ताकि किसानों की समस्याओं को सीधे सदनों में उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार किसान आयोग के गठन की मांग की जा रही है, जिससे किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण भी किसानों की भागीदारी से होना चाहिए। भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों के सभी कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि यदि बड़े उद्योगपतियों और राजनेताओं के कर्ज माफ हो सकते हैं तो देश के अन्नदाता किसानों के साथ भेदभाव क्यों किया जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार से निवेदन किया जा रहा है, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चौहान तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री एनपी सिंह ने भी किसानों के हितों की रक्षा और महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।
इस अवसर पर निधि शर्मा, गीता भाटी, वंदना सिंह ठाकुर, दीपक सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, शिव सिंह, सौरभ तिवारी, देव ठाकुर, सुमित उपाध्याय, तरुण गुप्ता, गौरव शर्मा, शुभम आनंद, रोहित दिवाकर, शैलेश कठेरिया, अश्विनी शर्मा, मुरारी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Newly appointed UP Congress in-charge Rajendra Pal Gautam visits Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम. बोले— उत्तर...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP workers donated blood on the eve of SP National President Akhilesh Yadav’s birthday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया 53 यूनिट रक्तदान .सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

UP BJP New Team : Ram Pratap Chauhan Mahamantri & Vijay Shivhare Mantri

यूपीलीक्स…. भाजपा की प्रदेश की नई टीम में राम प्रताप सिंह चौहान...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Former MP Raj Babbar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए पूर्व सांसद राजब्बर ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी को...

error: Content is protected !!